कानून नहीं है अंधा : अधिवक्ता हेमराज कपासिया

फरीदाबाद : कहावत तो सबने सुनी होगी कि कानून अंधा है लेकिन फरीदाबाद कोर्ट के अधिवक्ता हेमराज कपासिया ने यह सच कर दिखाया कि कानून अंधा नहीं है, बल्कि देख सकता है। अधिवक्ता हेमराज कपासिया ने बताया कि जब फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 द्वारा एन.डी.पी.एस. के केस में एक व्यक्ति जिस पर 25000 का ईनाम घोषित भी कर रखा था उसको क्राइम ब्रांच ने 12 मार्च 2021 को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया था।
उस व्यक्ति की पैरवी कर रहे अधिवक्ता हेमराज कपासिया ने अपनी दलीलों से निर्दोष फंसे हेमंत उर्फ बाबा को सिर्फ 7 दिनों में माननीय न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक सेशन जज से जमानत को मंजूरी दिलवाई। अधिवक्ता हेमराज कपासिया का कहना है कि ऐसे कितने ही निर्दोष व्यक्ति झूठे केसों में नीमका जेल व कई अन्य जेलों में बंद हैं।



