क्रांतीकारी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई

फरीदाबाद 23 जनवरी। आज़ादी के शहज़ादे संस्था ने क्रांतीकारी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती रेडिएन्ट पब्लिक स्कूल तिगांव में चेयरमैन पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाई। संस्था के संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता सग्राम के अग्रणी व सबसे बड़े नेता थे जिनका दिया हुआ ‘‘जय हिन्द’’ का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया तथा ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूगां’’ का महत्वपूर्ण नारा भी उन्होने दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि 21 अक्तूबर 1943 को सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिन्द फौज के सुप्रीम कमांडर की हैसियत से स्वतंत्र भारत की सरकार बनाई जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपीस, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड ने मान्यता दी थी। उन्होने कहा कि नेता जी की मृत्यु को लेकर आज भी विवाद है जबकि जापान में प्रतिवर्ष 18 अगस्त को उनका शहीदी दिवस मनाते है। जापान के हिसाब से 18 अगस्त 1945 को वह कोहिमा युद्व में शहीद हुए थे।
इस मौके पर प्रबंधक पवन अग्रवाल, तान्या गुहा ठाकुरता, देव्यानी, लक्की, तान्या, सान्वी, प्रत्याषू, तनिश, यश, लवन्या, पारथ, मन्नत, अंकित, भविका, अलीना, सावित, कुलदीप, सिद्वार्थ, सीमा शर्मा व हरीश चन्द्र आज़ाद ने क्रांतीकारी सुभाष चन्द्र बोस की फोटो को नमन किया।



