क्रिप्टों करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6,81,896/- रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

मामले में पहले सात आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ में तिरखा कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें वर्क फॉर्म होम के लिए बोला गया। जिसके बाद उसे कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले उसे कुछ पैसा दिया गया और फिर उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे निवेश के नाम पर कुल 6,81,896/- रुपये ऐठ लिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे कुल रूपये का 30% और टैक्स के रूप में मांगा गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए दीक्षित वासी गांव बासनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी दीक्षित ने खाताधारक विकाश का खाता करन से लेकर आगे दिया था। जिसके खाता में ठगी के 28,000/-रू आये थे विशाल व करन को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी दीक्षित 12th पास तथा बेरोजगार है।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!