खेती कानूनों के खिलाफ लड़ाई जल्द खत्म नहीं होगी : अमरिंदर सिंह

पंजाब ! मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खेती कानूनों के खिलाफ लड़ाई जल्द खत्म नहीं होगी, यह लड़ाई लंबी चलेगी। किसानों के साथ पंजाब सरकार पूरी तरह से खड़ी है। कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान और चीन से संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में अब एक नया संकट खड़ा कर दिया है, वह है किसानी संकट। केंद्र ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए बिना वोटिंग और बिना चर्चा खेती कानूनों को पास कर दिया।

कैप्टन ने कहा कि यह खेती कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों से उनके मुंह का निवाला छीन रही है, क्या अब किसान अपने घर में शादी या अन्य कार्यक्रम होने पर अंबानी व अडानी से पैसे मांगने जाएंगे। किसान अपनी किसी भी जरूरत के लिए आढ़ती के पास जाते थे। आढ़ती व किसान का रिश्ता अटूट है, जिसे मोदी सरकार कभी नहीं समझ सकती है। कैप्टन ने कहा कि सरहदों पर देश की रक्षा करने में भी पंजाबी पीछे नहीं है और अब अपने हितों की रक्षा करने में भी पंजाबी पीछे नहीं रहेंगे। खेती कानूनों के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!