गंदे पानी की निकासी को लेकर बल्लभगढ़ नगर निगम ज्वाइंट कमीश्नर अनील कुमार यादव को एक पत्र लिखा

बल्लभगढ़ : सभी का पता ही है जरा सी बारिश में फरीदाबाद डूब जाता है, सडक़ों पर बने गड्ढे कई दिन तक पानी से लबालब भरे दिखाई देते रहते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आज बल्लभगढ़ में आर्य नगर स्थित आनंद बेकरी वाली गली के मुख्य मार्ग पर देखने को मिला। नाली का गंदा बदबूदार पानी पूरी गली में भरा पड़ा हुआ है।
यहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई ना करने के कारण नालियों का गंदा पानी पूरी सडक़ पर भर गया है। गंदे पानी के सडक़ पर जमा होने की वजह से यहाँ से निकलने वाले लोगों व दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं यहां के निवासियों को घर में बंद रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
दुकानदारों और रिहायशी लोगों ने गंदे पानी की निकासी के लिए बल्लभगढ़ नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर अनील कुमार यादव को एक पत्र लिखा और उनसे आग्रह किया कि जल्द से जल्द सडक़ पर जमा गंदे पानी को निकलवाया जाए जिससे यहां रहने वाले चैन की सांस ले सकें।
पत्र देते समय मानव उत्थान मंच के संस्थापक डा. महेश कुमार, पीपुल्स फार एनिमल्स के प्रधान जे सी शर्मा, अनीश कश्यप, रघुवीर शर्मा, मुरली मित्तल, सचिन, बबलू आदि लोग उपस्थित रहे।



