घर से नाराज होकर निकली महिला को पुलिस चौकी सेक्टर 11 ने दिल्ली से बरामद कर परिवार को सौंपा

फरीदाबाद : पुलिस चौकी सेक्टर 11 ने घर से नाराज होकर निकली महिला को दिल्ली मंगोलपुरी से बरामद कर परिवार को सौंप कर सराहनीय कार्य किया है। आपको बता दें कि यह मामला दिनांक 23 नवंबर 2020 का है पुलिस चौकी सेक्टर 11 इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि पारिवारिक मनमुटाव के चलते उनकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई है जो घर नहीं लौटी है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर महिला को ढूंढने के लिए टीम गठित की।

टीम ने महिला को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कल दिनांक 5 तारीख को दिल्ली से बरामद करके फरीदाबाद उसके परिवार वालों को सौंपा है। महिला के पति ने फरीदाबाद पुलिस का तह दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!