चार बच्चों की मां से शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के निर्देश पर कार्य करते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी व उनकी टीम ने चार बच्चों की माँ 31 वर्षीय पीडि़ता को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी 28 वर्षीय सुलेमान को कड़ी मशक्कत के बाद उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना बल्लबगढ़ एरिया की है। दिनांक 23 मार्च 2021 को पुलिस को प्राप्त सूचना में पीडि़त महिला ने कहा है कि वह अपनी तीन लडक़ी व एक लडक़े कुल चार बच्चों के साथ बल्लभगढ़ में किराये के मकान में रहती है और अन्य घरों में झाड़ू-पोछा का काम कर अपना जीवन-यापन करती है।
पीडि़त महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वर्ष 2018 में महिला अपने ससुराल उन्नाव गई हुई थी। उन्नाव पहुँचकर वह आरोपी सुलेमान की मोबाईल रिचार्ज की दुकान में रिचार्ज कराने गई। आरोपी ने महिला का मोबाईल रिचार्ज करने के क्रम में महिला का मोबाइल नंबर जान लिया।
उसके बाद आरोपी महिला से फोन पर बात करने लगा। महिला ने बताया कि उनका पति लापता हो गया है और उनका कुछ नहीं पता है।
जिस पर आरोपी ने महिला को उसका पति ढूँढने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। महिला के बल्लबगढ़ लौटने के बाद से आरोपी फोन कर महिला से बात करने लगा। बातचीत का सिलसिला चलता रहा और दोनों की जान-पहचान मजबूत होने के साथ बात शादी तक पहुँच गई। शादीशुदा आरोपी सुलेमान ने चार बच्चों की माँ से शादी करने का वादा तक कर डाला।
इसी वर्ष मार्च में अचानक सुलेमान बल्लबगढ़ उस महिला के घर पहुँचा और मौका देखकर बलपूर्वक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी के विरोधस्वरूप यह घटना पुलिस को बताने की बात कही तो, आरोपी सुलेमान ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और यहाँ से भागकर उन्नाव अपने घर चला गया। इसके बाद पीडि़ता बल्लबगढ़ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी के पास पहुँची और उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी।
जिस पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर नेहा राठी के नेतृत्व में ए एस आई संगीता, ई एच सी मुकेश व सिपाही सुरेंद्र की टीम गठित की।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई संगीता अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत उन्नाव के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद अंतत: पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर फरीदाबाद ले आई।
अनुसंधानकत्र्ता ए एस आई संगीता द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह उन्नाव में मोबाईल रिचार्ज की दुकान चलाता है और 4-5 वर्षों से पीडि़त महिला के साथ अच्छी जान-पहचान है। पुलिस ने आरोपी सुलेमान को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



