चित्रा शर्मा व उनकी टीम ने जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए

फरीदाबाद 25 जून। फरीदाबाद में मास्क व सैनिटाइजर वितरण का कार्य अभी भी जोरों पर चल रहा है। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए यह जरूरी भी है। इसी कड़ी में सराय मंडल भाजपा पार्टी की प्रदेश सदस्य एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार की जिला अध्यक्ष चित्रा शर्मा ने कोरोना महामारी से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए।
उन्होंने बताया कि मास्क व सैनिटाइजर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के सहयोग से वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश राजपूत, बलराज गुप्ता, सीएम सोनी, बिंदु कॉल, शिवकुमार हल्दकर, आदित्य भसीन, स्नेहलता, कोमल पाराशर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



