चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने दबोचा

  • आरोपी से 50,000 रुपए कैश बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र राकेश निवासी बल्लबगढ़ के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को आदर्श नगर थाना के चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपी ने थाना आदर्श नगर एरिया के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उपरोक्त वारदात सुलझाते हुए आरोपी से 50 हजार रुपए कैश बरामद किया है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने रात के समय घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था आरोपी रेहडी लगाने का काम करता है आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!