जनता ने भाजपा सरकार के विकास और सुशाशन पर लगाई मोहर : नरेन्द्र गुप्ता

फरीदाबाद 11 मार्च : फरीदाबाद विधानसभा के सेक्टर 11 स्थित कार्यालय पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं उत्तर प्रदेश समेत देश के चार राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जमकर जश्न मनाया। फरीदाबाद विधानसभा के सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और मिठाई बांटकर जीत की ख़ुशी जाहिर की। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूल चंद मित्तल, आर एन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। जीत की ख़ुशी के इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और जनता ने दिल खोलकर भाजपा को वोट देकर चार राज्यों में प्रचंड जीत दिलाई। मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब पिछड़ों, दलितों को सशक्त करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार के राज में जनता खुशहाल है। योगी के राज में उत्तरप्रदेश में गुंडागर्दी लौर माफियाराज पर लगाम लगी है और जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। जनता जनार्दन ने भाजपा को वोट देकर बता दिया कि राजनीती में परिवारवाद और माफियाराज की अब कोई जगह नहीं है और देश में विपक्षियों की तुष्टिकरण की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। देश की जनता ने तय कर लिया है जहाँ जहाँ चुनाव होंगें भाजपा को वोट देंगे। उत्तरप्रदेश में मोदी योगी की जोड़ी को लोगों ने अपनी पहली पसंद बनाया और भाजपा को वोट देकर प्रचंड जीत का रास्ता परस्त किया। जनता का मोदी में अटूट विश्वास है और उत्तरप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जो विकास कार्य किये हैं जनता ने उन पर दिल खोलकर मोहर लगाई है।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा नरेन्द्र मोदी का विकास का एजेंडा और सुशासन सब पार्टियों पर भारी पड़ा है। पिछले पांच साल में गुंडाराज को ख़त्म करना, जनता का कल्याण और प्रदेश का विकास अहम् मुद्दे थे जिससे उत्साहित जनता में भाजपा की प्रचंड जीत का रास्ता दिखाया। 37 साल में भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने सुशासन के बूते पर लगातार दूसरी बार प्रदेश में जीत दर्ज की है| योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में यूपी में अपराधी जेल में हैं, गरीब कल्याण की योजनाओं पर जनता ने पूर्ण भरोसा जताया है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामपाल, पार्षद छत्रपाल, नरेश नंबरदार, धर्मपाल, मंडल अध्यक्ष, नीरज मित्तल, सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, पंकज सिंगला, मुकेश अग्रवाल, राज मदान, अजीत नंबरदार, इन के गर्ग, प्रवेश मेहता, वासुदेव अरोड़ा, गोल्डी बरेजा, नरेंद्र जैन, के एल शर्मा, किरण सोर्रोत, हरकेश प्रधान, लक्ष्मण तंवर, प्रवीण चौधरी, रचना चित्रा, किरण तेवतिया, विष्णु गुप्ता,मुकेश सिंगला, देवेंद्र गर्ग, शारदा गर्ग, विमल खंडेलवाल, नीरज भाटिया, मनोज मंगला, लक्ष्मी नारायण मित्तल, माधुरी, रमा ठाकुर, कमल सैनी, कुंदन सैनी, डॉ आर आर गुप्ता, हरीश थरेजा, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!