जमीनी विवाद में दो गुट भिड़े, 65 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

रोहतक ( सांपला)। रोहतक के सांपला कस्बे के गांव चुलियाना दूहन में जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को रोहतक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में पंचायत द्वारा प्लाट आबंटित किए गए थे। गांव के रामचंद्र के नाम एक प्लाट की रजिस्ट्री हो रखी थी लेकिन उसके पास उसका कब्जा नहीं था। उसके नाम जिस प्लाट की रजिस्ट्री थी उसका कब्जा दूसरे गुट के पास था। शनिवार को रामचंद्र और सुनवल व पाले गुट के बीच कहासुनी हो गई।

कहासुनी से विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व अन्य नुकीले हथियारों से एक दूसरे पर वार किए। रामचंद्र पर कई हथियारों से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका बेटा अनिल, सुनील व पुत्रवधु भी घायल हैं। वहीं दूसरे गुट के भी तीन लोग घायल हैं। इस मामले में आईएमटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक रामचंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!