जिला टैक्स बार एसोसिएशन ने वैट व जीएसटी से संबंधित कठिनाईयों के विषय में मीटिंग का आयोजन किया

फरीदाबाद, 6 फरवरी। जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान संदीप सेठी के कार्यालय में उन्होंने व उनकी कार्यकारिणी ने वैट व जीएसटी से संबंधित कठिनाईयों वे विषय में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया। वैट के 2016-17, 2017-18 के स्क्रूटनी केसेस की अंतिम तिथि जोकि एक्ट के अनुसार क्रमश: 31 मार्च 2020 व 31 मार्च 2021 है, परन्तु विभाग अपनी मनमानी करते हुए केसेस को एक्स पार्टी करके अपनी मर्जी से ही अनावश्यक टैक्स डिमान्ड निकालकर नोटिस भिजवा रहे है। इस समय आर्थिक मंदी से जूझ रहे व्यापारी वैसे ही जीएसटी की कागजी कार्यवाही व जीएसटी रिटर्नस से काफी चिंतित है। व्यापारी व टैक्स प्रोफेशनल अपने काम की ओर ध्यान न देकर सिर्फ वैट व जीएसटी में ही उलझ कर रह गए है। जीएसटी की हर महीने की अलग-अलग तारीखे व कई प्रकार की रिटर्न जैसे कि आर-1, 3-बी, आर-9, आर-9सी के अतिरिक्त व्यापारी किस समय में वैट के केसेस के अनावश्क फार्म वैट सी-4, डी-1, सी फार्म इत्यादि को एकत्रित करेगा। इसलिए व्यापारियों व टैक्स प्रोफेशनल के माध्यम से प्रधान संदीप सेठी व कार्यकारिणी ने सरकार से अपील करते है कि इस प्रकार से अनावश्यक दवाब न बनाया जाए और एक्ट में देय तिथि तक का समय दिया जाए एवं विभाग अपनी मनमानी व अशिष्ट व्यवहार न करके व्यापारियों व टैक्स प्रोफेशनल की परेशानियों को समझे।
टैक्स बार एसोसिशन की इस मीटिंग में प्रधान संदीप सेठी के साथ सेकेट्री संजय डिन्डे, उपप्रधान बी.एस. शेखावत, सत्येन्द्र यादव, विजय शर्मा एवं राजेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!