जिला बार एसोसिएशन ने केन्द्रीय राज्य मंत्री सहित विधायकों का किया स्वागत

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने लोकसभा व विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्यातिथि केन्द्रीय भारी उद्योग एवं उर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर व नयनपाल रावत, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया, चेयरमैन बार काउंसिल दिल्ली राकेश सहरावत, संजीव नसियार को-चेयरमैन बार काउंसिल दिल्ली, विनोद शर्मा प्रधान साकेत बार एसोसिएशन, आर.के. बेदी पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर दिल्ली बार एसोसिएशन, अजय चौधरी पूर्व सचिव बार काउंसल पंजाब एण्ड हरियाणा, विक्रम चौधरी वाईस प्रैसिडैंट साकेत बार एसोसिएशन, सुभाष सोलंकी पूर्व संयुक्त सचिव साकेत बार एसोसिएशन के अलावा गुडग़ांव बार के प्रधान विनोद कटारिया, टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान संजय डिंडे, पलवल बार के प्रधान सुनील डागर, होडल बार के प्रधान सुरेश सौरोत, सोहना बार के प्रधान सोमवीर तंवर, हथीन बार के प्रधान जाहिद हुसैन व हथीन बार के प्रधान रामेश्वर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

फरीदाबाद बार के प्रधान के.पी. तेवतिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को चार राज्यों में नरेन्द्र मोदी के सबल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए सभी अतिथियों का दिल की गहराईयों से स्वागत किया व उन्हें बार की समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमें मुख्यत: चैम्बर्स बिल्डिंग की खस्ता हालत नए अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर व सीटस की कमी के कारण असाधारण समस्या का सामना व पार्किंग की कमी के कारण पार्किंग के लिए जगह ढूंढने के लिए बार कम्पलैक्स के कई चक्कर लगाने, लिफ्टस की कमी, पीने के पानी का अभाव, टोल टैक्स, लाईब्रेरी, हाउसिंग कम्पलैक्स की डबल इंजन सरकार द्वारा व्यवस्था कराने की बार की तरफ से मांग रखी।

पूर्व वाईस चेयरमैन बार काउंसिल ओ.पी. शर्मा ने सभी अतिथियों का ह्दय से स्वागत करते हुए बताया कि के.पी. तेवतिया के प्रधान पद सम्भलने के बाद से लगने लगा है कि बार नाम की कोई चीज है। पहले जो वकीलों को बदसलूकी का सामना करना पड़ता था वह उपरोक्त व्यवस्थाओं के अभाव में जो समस्याओं का सामना करना पड़ता था वह एक-एक करके समाप्त होती जा रही हैं। वकीलों ने सम्मान पूर्वक व्यवहार का एहसास करते हुए राहत की सांस ली है। प्रधान के.पी. तेवतिया के आश्वासन कि वो वकीलों की समस्याओं को हल करने के लिए कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं का पुरजोर स्वागत किया।

जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव सन्दीप पाराशर ने मंच का संचालन किया व समारोह में आए सभी अतिथिगणों को स्वागत किया।

हरीश चेतल एडवोकेट ने सभी अतिथियों से दिल खोलकर बार की मदद करने की अपील की तथा जे.पी. अधाना ने भी जोर देकर बार की समस्याओं को हल करने की अपील की। बार काउंसिल दिल्ली के चेयरमैन राकेश सहरावत व को चेयरमैन संजीव नसियार, साकेत बार के प्रधान विनोद शर्मा व दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर आर.के. बेदी व बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा के पूर्व सचिन अजय चौधरी ने भी वकीलों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।

सम्मान समारोह में मुख्यत: दिशा मल्होत्रा त्रिखा, जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद की नोमिनेटिड वाईस प्रैसिडन्ट अनिल कुमारी, ज्योति रावत, मोनिका दत्ता, पूजा चौधरी, रेखा शर्मा, हेमलता, ललिता यादव, भानूप्रिया शर्मा, कमलेश, आशा रानी, रंजना शर्मा, रेखा चौधरी, अंजना मेहरा, शशि मिश्रा, कमलेश शर्मा, निगम चौधरी, उमा सिंह, सारिका नागर, मनीशा भट्ट, कविता, रिचा तिवारी, अंजली दत्ता, रेनू राघव, हेमलता गोयल, सरिता दलाल, गौरव शर्मा, एम.एस. नागर, जीवनदीप बिस्वाल, सुरेन्द्र खोड़ीवाल, सतेन्द्र दुग्गल, सुशील कुमार यादव, अमित कालरा, सन्तराम, प्रमोद भारद्वाज, राजेश बैसला, ललित बैसला, एन0के0 गर्ग, दीपू रावत, कंवर राकेश सिंह, महेन्द्र गर्ग, आशीश अरोड़ा, जोगिन्द्र नरवत, ओमबीर धनखड़, अजीत डागर, जगदीश भड़ाना, विजय शर्मा, दीपक शर्मा, सचिन पाराशर, दीपक गुप्ता, मनीश शर्मा, प्रेमदत्त भारद्वाज, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश पाराशर, बृजमोहन वशिष्ठ, धर्मवीर भारद्वाज, जोगिन्दर डागर, रामबीर नाहर, अनिल पाराशर, धर्मवीर डागर, अजीत दलाल, दीपक तेवतिया, नरेन्द्र पाराशर, कंवर दलपत सिंह, डी0एस0 रावत, सूरज चन्दीला, एम0एस0 राकेश, कृपाराम, निबरास अहमद, मौहम्मद हसनए इरफान, अनवर खान, रविन्द्र गुप्ता, संजय तेवतिया, हिमांशु तेवतिया, धर्मवीर तेवतिया, भीषम पाराशर, पी0के0 मित्तल, कंवरभान यादव, ओपी भाटी, अमित सैन, देवेन्द्र गुलिया व मनोज पंडित तथा अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे। समारोह की पूर्ण होने पर सम्मान समारोह में पहुंचने पर सन्दीप पाराशर बार एसोसिएशन के महासचिव ने सभी का आभार प्रकट किया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!