जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को दी गई ऋद्धांजली

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा डी0एस0पी0 सुरेन्द्र सिंह को ऋद्धांजली दी गई व उनके हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे करने की प्रशासन से मांग की। गौरतलब है कि डी0एस0पी0 सुरेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम फरीदाबाद से हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को खनन माफियाओं पर रोक लगाने के लिए छापा मारने गए थे। जब सुरेन्द्र सिंह वहां पहुंचे तो खनन माफियो पुलिस टीम को देखकर अपना डम्फर लेकर भागने लगे। डी0एस0पी0 सुरेन्द्र सिंह ने डम्फर को रोकने के लिए चालक को कहा परन्तु चालक डम्फर से सुरेन्द्र सिंह को कुचलकर हत्या कर फरार हो गया।

घटना के करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के कई गांवों को घेर लिया। इसके बाद तावड़ू इलाके के पंचगांव में पुलिस ने एनकाउंटर भी किया, जिसमें डम्फर के क्लीनर इकरार के पैर में गोली लगी है। इकरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डम्फर के चालक को भी पुलिस ने अपनी गिरफत में ले लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है दोनों ही पंचगांव के रहने वाले हैं।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान के0पी0 तेवतिया ने बताया कि जिस प्रकार खनन माफियाओं ने इस घिनौने अपराध को अन्जाम दिया है उसी प्रकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव सन्दीप पाराशर ने कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं से निवेदन करते हैं कि उन आरोपियों का मुकदमा अपने हाथ में न लें। बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा के पूर्व वाईस चेयरपर्सन ओ0पी0 शर्मा जी ने कहा कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिएं व प्रशासन से दरख्वासत करते हैं कि खनन माफियाओं के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से जे0पी0 अधाना पूर्व प्रधान, राजेश बैंसला, कु0 दीपू सिंह रावत उपाध्यक्ष, मनबीर तंवर अतिरिक्त सचिव, आशीश अरोड़ा संयुक्त सचिव, संजीव अत्री, अजीत डागर, संजय तेवतिया, रमन वशिष्ठ, दीपक गुप्ता, प्रेमदत्त भारद्वाज, विजय शर्मा, राहुल शर्मा, मनीश शर्मा, संजय गुप्ता, सुरेन्द्र खौड़ीवाल, ओमबीर धनकड़, ओमदत्त शर्मा, हिमांशु तेवतिया, प्रशांत यादव, उज्जवल पाराशर, विनोद अधाना सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!