जैन कान्वेंट स्कूल में लगा नि:शुल्क हार्ट चैकअप कैम्प

फरीदाबाद : फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी स्थित जैन कान्वेंट स्कूल में नि:शुल्क हार्ट चैकअप कैंप लगाया गया। यह कैम्प बी. के. अस्पताल में संचालित हार्ट सेन्टर व सचिन तंवर (राष्ट्रीय युवा जे.डी.यू.) के सहयोग से लगाया गया। इस टीम में डॉ. देव, ज्योति, विवेक, रजनी आदि थे।
स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट अमित जैन ने कहा कि हमारा स्कूल स्लम बस्ती में है, यहाँ पर इस तरह के कैंपो के आयोजन से जो लोग पैसे की व जानकारी की कमी के कारण अपना चैकअप नहीं करवा पाते, उन्हें अपनी बीमारी के बड़े रूप होने से पहले रोकथाम करने का अवसर मिल जाता है। इसके अलावा लोगो में स्वस्थ के प्रति जागरूकता भी आती है। उन्होंने यह भी बताया कि आई हुई टीम के सभी लोगो ने बड़ी तसल्लीबक्श जाँच की।
सचिन तंवर ने बताया कि इस कैंप में 125 लोगो ने जाँच कराई। उनकी ब्लड प्रेशर, शुगर, ई.सी.जी. की जाँच, दवाईयाँ व परामर्श नि:शुल्क किया गया।
स्कूल के चेयरमैन ने कैंप के आंत में हार्ट सेंटर की टीम व सचिन तंवर को स्मृति चिंह देकर धन्यवाद किया व सचिन तंवर से आग्रह किया की वो ऐसे कैंप आगे भी स्कूल में लगाते रहें।

स्कूल की प्रिंसिपल सारिका जैन ने इस कैंप में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों में मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा, बबली (राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा), आभाष चंदीला (पूर्व राष्ट्रीय प्रभारी सीवाईएसएस आम आदमी पार्टी), सुनील यादव, भुनेश्वर शर्मा, संदीप सेठी (पूर्व प्रधान टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद), यशपाल शर्मा, रतन लाल चौधरी, मनजीत सिंह, जय शर्मा, नरेश मेहंदीरत्ता, अवधेश कुमार ओझा व स्कूल के स्टाफ का धन्यवाद किया।



