जैन कॉन्वेंट स्कूल में हुआ निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : डबुआ कॉलोनी स्थित जैन कॉन्वेंट स्कूल में निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र भड़ाना तथा वार्ड नम्बर-10 के पार्षद मनवीर भड़ाना ने किया। इस मौके पर आए हुए अतिथियों का स्कूल के चेयरमैन डॉ. अमित जैन स्मृति चिन्ह व बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस कैम्प में लगभग 300 क्षेत्रवासियों को वैक्सीन लगाई गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगाने आई टीम में एनएम यशोदा, बीएनएम छाया व आशा वर्कर परमजीत कौर, सुमन, पिंकी और रीता शामिल थे। स्कूल की प्रिंसीपल सारिका जैन व स्कूल स्टाफ के सहयोग से वैक्सीन का कार्य शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों को सम्बोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन डा. अमित जैन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के अलावा उनका शिक्षण संस्थान सामाजिक क्षेत्र में नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर तथा कोविड़-19 वैक्सीनेशन कैम्प लगवा रहा है ताकि क्षेत्र के लोग इन कैम्पों का फायदा लें और दूर जाने तथा भीड़भाड़ में जाने से बचे।

कैंप के अंत में स्कूल के चेयरमैन डॉ. अमित जैन ने आई हुई टीम, स्टाफ व अन्य सहयोगी पंकज जैन, अजय, संतोष कुमार, अमित भड़ाना का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!