टिपर चंद शर्मा ने बल्लबगढ़ शहर के अंदर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया

बल्लबगढ (मनीष शर्मा)। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने बल्लबगढ़ शहर के अंदर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने खेड़ा देवत मंदिर पर आयोजित लंगर में जाने के बाद पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ मोहना रोड के साथ बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। इसके अलावा सेक्टर 3 में दाना पानी पार्क पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने ऊंचा गांव स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में भी जनता को हर रोज आने वाली समस्याओं को देखते हुए दौरा किया और वहां संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि बल्लबगढ़ की जनता को बिजली विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। इस मौके टिपरचंद शर्मा के साथ पार्षद दीपक यादव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा व अशोक शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!