ठिठुरती ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंद छात्राओं को बांटे स्वेटर

फरीदाबाद, 24 दिसम्बर ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर तीन फरीदाबाद में जन कल्याण संस्था ने शिवालिक पैंट्स के सौजन्य से विद्यालय की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से विद्यालय की सौ जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर बांटे। विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि ठिठुरन भरी ठंड से बचाव के लिए जन कल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता, वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव सदस्य व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रकाश चंद गांधी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी और सुमन त्रिपाठी ने शिवालिक प्रिंट्स के जी एम दिनेश गुप्ता के सौजन्य से सौ जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित किए।

जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष एस सी गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश की बालिकाएं किसी से पीछे नहीं है और सभी क्षेत्रों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है चाहे वह पढ़ाई लिखाई हो, सिविल सेवा, सैन्य बलों में नेतृत्व या खेलों से लेकर पर्वतारोहण सहित सभी विभागों में अग्रणी रह कर अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का परिचय दे रही हैं। सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रकाश चंद गांधी ने अपने संबोधन में बालिकाओं से कहा कि से अच्छे से ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई पर ध्यान दें क्योंकि परीक्षाओं में अब अधिक समय नहीं बचा है आप के संसाधनों की पूर्ति के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, आप ने बस अपनी पढ़ाई पर फोकस करना है।

शिवालिक प्रिंट्स के दिनेश गुप्ता ने भी सभी बालिकाओं से खूब मन लगा कर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि परिश्रम के आगे सभी बाधाएं दूर हो जाती है और परिश्रमी को सफलता प्राप्त करने में देर नहीं लगती। विद्यालय प्रबंधन एवम् समस्त अध्यापक वर्ग ने जन कल्याण संस्था और शिवालिक प्रिंट्स का विद्यालय की छात्राओं की इस सर्द और ठिठुरन भरे मौसम से बचाव में स्वेटर वितरित कर सहायता करने के आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने संस्था के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संस्था द्वारा विद्यालय की छात्राओं की सहायता हम सब को और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर तीन फरीदाबाद में जन कल्याण संस्था ने शिवालिक पैंट्स के सौजन्य से विद्यालय की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से विद्यालय की सौ जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर बांटे। विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि ठिठुरन भरी ठंड से बचाव के लिए जन कल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट श्री एस सी गुप्ता, वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव सदस्य व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री प्रकाश चंद गांधी, श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी और श्रीमती सुमन त्रिपाठी ने शिवालिक प्रिंट्स के जी एम श्री दिनेश गुप्ता के सौजन्य से सौ जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री एस सी गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश की बालिकाएं किसी से पीछे नहीं है और सभी क्षेत्रों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है चाहे वह पढ़ाई लिखाई हो, सिविल सेवा, सैन्य बलों में नेतृत्व या खेलों से लेकर पर्वतारोहण सहित सभी विभागों में अग्रणी रह कर अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का परिचय दे रही हैं। सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री प्रकाश चंद गांधी ने अपने संबोधन में बालिकाओं से कहा कि से अच्छे से ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई पर ध्यान दें क्योंकि परीक्षाओं में अब अधिक समय नहीं बचा है आप के संसाधनों की पूर्ति के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, आप ने बस अपनी पढ़ाई पर फोकस करना है। शिवालिक प्रिंट्स के श्री दिनेश गुप्ता ने भी सभी बालिकाओं से खूब मन लगा कर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि परिश्रम के आगे सभी बाधाएं दूर हो जाती है और परिश्रमी को सफलता प्राप्त करने में देर नहीं लगती। विद्यालय प्रबंधन एवम् समस्त अध्यापक वर्ग ने जन कल्याण संस्था और शिवालिक प्रिंट्स का विद्यालय की छात्राओं की इस सर्द और ठिठुरन भरे मौसम से बचाव में स्वेटर वितरित कर सहायता करने के आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने संस्था के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संस्था द्वारा विद्यालय की छात्राओं की सहायता हम सब को और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!