तानसेन संगीत महाविद्यालय की छात्राओं का सम्मान किया गया

फरीदाबाद 18 जनवरी। इंटरस्टेट टैलेंट हंट 2020 नृत्य प्रतियोगिता के फिनाले में फरीदाबाद के तानसेन संगीत महाविद्यालय की छात्राओं के जूनियर वर्ग सेमी क्लासिकल में प्रथम व दूसरा स्थान हासिल करने पर महाविद्यालय की ओर से होनहार छात्राओं का सम्मान किया गया। संस्थान के निर्देशक रवि वर्मा ने बताया कि फरीदाबाद में नटराज नृत्य अकादमी की ओर से 12 जनवरी को ग्रेटर फरीदाबाद अरावली इंटरनेशनल स्कूल में फिनाले राउंड आयोजित किया गया था जिसमें जूनियर वर्ग सेमी क्लासिकल में तानसेन संगीत महाविद्यालय की छात्रा दिया सिंह प्रथम और लोचन राघव ने द्वितीय स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कत्थक गुरु रतनलाल लीना, महाविद्यालय की ज्योति शर्मा, रूबी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा सहित एनसीआर के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!