त्रिवेणी म्यूजिक के बैनर तले हिन्दी वीडियो एल्बम ‘‘कुशवाहा की शान है निराली’’ रिलीज

फरीदाबाद, 13 सितम्बर। उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, बिहार तथा हरियाणा की प्रसिद्ध त्रिवेणी म्यूजिक वल्र्ड के बैनर तले हिन्दी वीडियो एल्बम ‘‘कुशवाहा की शान है निराली’’ का त्रिवेणी म्यूजिक वल्र्ड पर रिलीज की गई। मशहूर गायक त्रिवेणी बाबू कुशवाहा ने बताया कि इस गाने के माध्यम से हमारे पूर्वज सम्राट अशोक चंद्रगुप्त मौर्य व भगवान बुद्ध की महिमा का वर्णन किया गया है। म्यूजिक प्रिंस कुशवाहा ने दिया।
इस मौके पर एक्टर व कोऑर्डिनेटर संजीव कुशवाहा, हरियाणवीं के प्रसिद्ध कलाकार रोहतास सैनी व एनसीआर की प्रसिद्ध मॉडल विंध्या गुप्ता मौजूद थे।



