थाना धौज और सूरजकुंड थाना क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया

फरीदाबाद : पुलिस मुख्यालय उपायुक्त डॉ अंशु सिंगला के दिशा-निर्देशों पर बटालियन 194 रैपिड एक्शन फोर्स टीम ने थाना धौज और सूरजकुंड के प्रबंधकों से मुलाकात करके थाना क्षेत्र में सफाई अभियान चला करके गणमान्य लोगों से मुलाकात कर भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आरएएफ 194 बटालियन के सहायक कमांडेंट महेन्द्र कुमार यादव (पीएमजी) की अगुवाई में इंस्पेक्टर रणसिंह व इंस्पेक्टर मेहर सिंह सहित 50 सदस्यों की टीम ने धौज और सूरजकुंड के प्रबंधकों से मुलाकात करके थाना क्षेत्र में सफाई अभियान चला करके वहां के गणमान्य लोगों से परिस्थितियों की जानकारी हासिल की। लोगों में शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

आरएएफ की 194 बटालियन फरीदाबाद क्षेत्र में आंदोलन, धार्मिक हिंसा, सांप्रदायिक हिंसा और दंगे-फसाद के समय फरीदाबाद पुलिस का साथ देने के लिए तैनात की गई है।



