थैलासीमिक बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप में स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

फरीदाबाद, 24 मई। जनहित सेवा संस्थान ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव डीग में स्वर्गीय खड़क सिंह की पुण्यतिथि पर पंचायत वाटिका में रोटरी क्लब के सहयोग से थैलेसीमिक बच्चों के लिए ब्लड कैंप का आयोजन किया। थैलेसीमिक बच्चों के लिए आयोजित कैंप का उद्घाटन आएमओ डॉ.संजीव भगत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुं. संदीप रावत समाजसेवी, संत सिंह हुड्डा अध्यक्ष, महासचिव सुभाष गहलोत, सुरेंदर तेवतिया, दीपक डागर, विक्रम सिंह नंबरदार सरपंच, सुरेंदर, विष्णु मालिक आदि मौजूद रहे !



