दिल्ली में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद, 6 जनवरी ! आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने दिल्ली के विधानसभा चुनावों एवं तिगांव संगठन के निर्माण को लेकर एक महत्वपूण बैठक का आयोजन तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित चेतन मार्किट, शिव मंदिर के सामने किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियोंको सम्बोधित करते हुए धर्मबीर भड़ाना ने बताया कि इस बार आम आदमी पार्टी हरियाणा के सभी नगर निगमों, पालिकाओं एवं परिषदों के चुनाव पार्टी निशान पर लड़ेगी। जिसमें पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी और एक बार फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। भड़ाना ने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में हमें अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी उम्मीदवारों के हित में प्रचार करना है। इसके लिए जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां सौंप दी जाएंगी।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी का संगठन स्तर पर विस्तार किया जाएगा और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। आने वाले समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए जनहित के कार्यों से जनता खुश है और एक बार पुन: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन दिल्ली की जनता ने बना लिया है। हमें आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए और पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने में अपना योगदान देना होगा। बैठक में आप पार्टी के विनोद भाटी, विनय यादव, बृजेश नागर, राहुल बैसला, जगदीश, वेद, वीना वशिष्ठ, राजकुमार, संगठन मंत्री मनोज अखौरी, जगदीश, बैद, जयप्रकाश, रहमान, देव, नारायण, रवि एवं संजय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!