नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हैं : विनोद तावडे

फरीदाबाद 18 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने कैबिनेट मूलचन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी के साथ फरीदाबाद में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित सेवा और समर्पण अभियान (17 सितम्बर से 7 अक्टुबर ) के तहत फरीदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने शिव दुर्गा विहार लक्कड़ पुर में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला और महामंत्री सचिन ठाकुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस रक्तदान शिविर में विधायक सीमा त्रिखा, भाजपा जिला सचिव हरेन्द्र भडाना, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य धनखड़, सचिन ठाकुर, प्रवेश भड़ाना व जिला और मण्डल के कार्यकत्र्ता उपस्तिथ रहे।

आर्यकन्या सेवा सदन, सेक्टर-15 फरीदाबाद में महिला मोर्चा फरीदाबाद द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में अनाथ कन्याओं को फल वितरण किया। उन्होंने कार्यकम के दौरान अनाथ कन्याओं से भेंट कर उनका मनोबल बढाया और उनके उज्जवल भविष्य के प्रति उनको जागृत किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा व प्रभारी प्रवीण जोशी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, महामंत्री प्रतिभा तिवारी, कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप साहनी व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण आर्य और महिला मोर्चा के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। इसके उपरान्त विनोद तावडे ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत सेक्टर-4 फरीदाबाद में फल वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर पटेल नगर बस्ती की सैंकड़ों महिलाओं और बच्चों को फल वितरण किया और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याण कार्यक्रम और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल, आर एन सिंह, ओमप्रकाश रेक्सवाल, वजीर सिंह डागर ,उपाध्यक्ष संजीव भाटी, पंकज रामपाल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, प्रकाशवीर नागर मण्डल अध्यक्ष नीरज मित्तल, सुनील आनन्द, अजित नम्बरदार और भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत फरीदाबाद में कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिले के भाजपा कार्यकत्र्ता पूरी मेहनत, लगन निष्ठां के साथ सेवा और समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अन्तोदय दर्शन से प्रेरणा लेकर नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हैं। अन्तोदय की भावना के साथ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उज्जवला योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न का वितरण करना, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में रोजगार के मौके उपलब्ध कराना आदि सैंकड़ों जन कल्याण कारी योजनाओं को लागू कर देश और देशवसियों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय सरकार गरीब कल्याण व उत्थान के हित में कार्य करने वाली सरकार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!