निजामुद्दीन ने चाकू से पत्नी की हत्या कर सूरजकुंड पाली रोड पर झाडियों में फेंका

फरीदाबाद : निजामुद्दीन निवासी जेतपूर दिल्ली ने अपनी पत्नी राविया जोकि सिविल डिफेंस में नौकरी करती थी उसकी कल शाम 26 अगस्त को चाकू से हत्या कर शव को सूरजकुंड पाली रोड फरीदाबाद में फेंक दिया।

थाना सूरजकुंड प्रबन्धक ने बताया कि उनको दिल्ली कालिंदी कुंज थाने से एक सूचना प्राप्त हुई की आरोपी निजामुद्दीन निवासी जेतपूर दिल्ली ने अपनी पत्नी राविया जोकि सिविल डिफेंस में नौकरी करती थी उसकी कल शाम 26 अगस्त को चाकू से हत्या कर दी थी। जिस सूचना पर थाना पुलिस तुरन्त पाली रोड पर पहूंची, वहां पर लडक़ी की लाश को ढूंढ़ा तो लडक़ी की लाश रोड से 10-15 फीट साईड में मिली। लडक़ी की लाश पर गले पर कटने के निशान थे।

उन्होने बताया कि सूचना मिलते ही लडक़ी के परिजन थाना सूरजकुंड में आये। लडक़ी के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया लडक़ी का पोस्टमार्टम बादशाह खान अस्पताल से कराया जा रहा है।

लडकी के पिता ने बताया की आरोपी निजामूद्दीन ने उसकी लडकी की नौकरी लगवाने में मदद की थी। आरोपी निजामुद्दीन ने उसकी लडक़ी से शादी कर रखी है या नहीं इस बारे में उनको मालूम नहीं है। आरोपी लडकी के घर कई बार आता जाता था।

आरोपी ने कालिंदी कुंज थाने में बताया कि उसने राविया से जून में कोर्ट मैरीज की थी जिसका उसके पास कोई प्रमाण नहीं है। उसने बताया कि वह कल रात को अपनी पत्नी को मोटरसाईकिल पर बैठा कर पाली रोड पर लाया था और चाकू से हमला कर उसकी वहां हत्या कर दी थी।

आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हत्या की वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!