पुलिस ने कबाडी की किडनेपिंग के मामले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 5000 नगद बरामद

  • 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

फरीदाबाद : 27 अप्रैल को थाना सेक्टर-8 में उत्तर प्रेदश बलरामपुर जिले के रहने वाले दीपक ने अपने किडनेपिंग की शिकायत दी जिसमें उसेसे 44000/- रुपए छिने और 150000/-रु और मंगाकर इको से जंगल में छोड दिया था। जिसकी सूचना पीडिंत ने 27 अप्रैल को थाना में आकर दी जिसपर तुरंत मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारीयो को मामले की सूचना दी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेहरूदीन उर्फ सरफराज पलवल के गाँव चिल्ली रहने वाले ने अपने साथियों के साथ लेकर उत्तर प्रदेश के जिले बलरामपुर के गांव टेगनहवा के दीपक कबाडे को पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी उपेंदर के दोस्त ने कम पैसे में अच्छा स्क्रैब का माल(पन्नी प्लास्टिक) खरीदाने का लालच दिया था। जिसके लालच से पीडित फरीदाबाद आया जिसे आरोपी के दोस्त ने JCB चौक को आस पास किसी खंडर जाकर अपने साथियो की मद्द से दबौच लिया और 44000/-रु छिन लिए औक 150000/-रु फोन से घर से मंगवाल लिए और रात के समय जंगल में जाकर छोड दिया था।

आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर समयपुर चुंगी से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि फरीदाबाद के फतेहपुर में पिछले 3 साल से किराए पर रहता है।

आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में वांछित अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!