पूरे हरियाणा प्रदेश में पेयजल दूषित व जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 7 दिसंबर। सफाई व्यवस्था व प्रदूषण की समस्या को ले कर पिछले कई दिनों से हरियाणा में बड़ी हायतौबा मची हुई है! साइबर सिटी गुरुग्राम के अलावा प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी पेयजल दूषित सप्लाई हो रहा है व सडक़ें तो प्रदेश के काफी शहरों व कस्बों के गली मौहल्लों में टुटी हुई है व सडक़ों में काफी खड्डे हैं जिन की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं! प्रदेश के कस्बों व देहातों में पेयजल सप्लाई की तो बहुत बुरी हालात है! काफी जगह पेयजल दूषित आता है और कई जगह पेयजल की पाईप लाइनें फटी रहती हैं जिस वजह से सडक़ों पर पानी बहता रहता है!
प्रदेश के महेंद्रगढ़ शहर की स्थिति बदहाल है! शहर की सडक़ें टूटी हुई है और जगह जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं! महेंद्रगढ़ शहर की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! नगरपालिका के खाते में करोड़ों रूपये होने के बावजूद लोगों को टूटी हुई सडक़ों से गुजरना पड़ता है! दूसरी तरफ सोनीपत के ग्रामीण सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उन के वेतन बढ़ाने व ईपीएफ सुविधा मांग नहीं मान रही जिससे वहां की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है! यदि बात करें प्रदेश के हिसार शहर की तो वहां के पटेल नगर में काफी दिनों से पेयजल बहुत ही खराब व दूषित सप्लाई हो रहा है और इस कारण लोगों को काफी गंभीर बीमारियां होने लगी है! इसी प्रकार फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में कई दिनों से नाली का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है जिससे लोग काफी परेशान हैं।
गुरुग्राम के विकास बनाम विनाश की बात करें तो नजर आता है कि सेक्टर 92 स्थित सारे होम्स सोसायटी के लोग अनियमित बिजली कटौती व पानी की पाईप लाईन नहीं होने से परेशान है! गुरुग्राम के ही सेक्टर 57 पार्ट वन के लोग सीवर जाम व गंदे पानी की पेयजल सप्लाई की समस्या से परेशान हैं! उनका कहना है कि निगम में शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा! पालम विहार एक्सटेंशन में लापरवाही के कारण रोजाना लाखों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है! जब कि सेक्टर 23 ए में लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं! गुरुग्राम के पॉश इलाके सिविल लाईन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विधालय के खेल मैदान में गंदगी व कूड़ा कर्कट पड़ा रहता है! छात्रों को खेलने में कूड़े कर्कट की वजह से परेशानी हो रही है! दूसरी तरफ हरियाणा सरकार का हरपथ एप पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है जिस वजह से सडक़ों की बुरी हालात की शिकायतें लोग दर्ज नहीं करवा पा रहे! लोगों का कहना है कि प्रदेश में सडक़ों की हालात इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब सरकार आने वाली शिकायतों से भी घबरा कर सरकार के द्वारा चलाया हुआ एप ही खराब कर दिया गया!



