प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 11 जनवरी ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!