फरीदाबाद : कोरोना से एक और मौत, पॉजीटिव आंकड़ा 147 हुआ

फरीदाबाद 17 मई। फरीदाबाद में कोरोना से एक और मौत होने का मामला आया है। वहीं तीन अन्य नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इस प्रकार मरीजों की संख्या 147 पर पहुंच गई है। इससे पहले कोरोना से पांच मौते हो चुकी हैं यह छठा मामला है। धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है और आगे भी बढऩे की संभावना है। 45 वर्षीय मृतक भारत कालोनी का रहने वाला है जो कि कोविड सेंटर में भर्ती था। इससे पहले मरने वाली युवती बल्लबगढ़ स्थित शिव शारदा कालोनी की रहने वाली थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!