फरीदाबाद में किसान विरोधी कानूनों व बढ़ती हुई बेतहाशा महँगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री व फरीदाबाद के पर्यवेक्षक बिजेंदर कादयान के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा किसान विरोधी कानूनों व बढ़ती हुई बेतहाशा महँगाई के नारों के साथ फरीदाबाद स्थित सेक्टर 28 के मार्केट से ओल्ड फरीदाबाद मार्केट होते हुए चाँदीवाला धर्मशाला तक विशाल पदयात्रा निकाली गई।
इस पदयात्रा में उमड़े हुजूम को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री व फरीदाबाद के पर्यवेक्षक बिजेंदर कादयान ने कहा की भाजपा सरकार अपने तीन किसान विरोधी काले कानूनों के माध्यम से किसान, आढ़तियों खेत- मजदूर, छोटे दुकानदार, मंडी मजदूर, कर्मचारियों की आजीविका पर एक खतरनाक हमला बोला है। यह किसानों के खिलाफ एक घिनौना षड्यंत्र है। भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है। देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूरों की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का भाजपाई कुप्रयास है। उन्होंने आगे कहा की इस पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब से यह स्पष्ट हो चुका है की हरियाणा परिवर्तन की राह पर अग्रसर है और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नाकामियों से त्रस्त हो चुकी है।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड ने कहा की डीजल- पेट्रोल और रसोई गैस के प्रतिदिन मूल्य बढ़ रहे हैं तथा अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता से भारी रोष व्याप्त है। जिस सरकार को जनता से कोई सरोकार न हो, ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है और आम आदमी महंगाई की बोझ तले दबता जा रहा। खाने पीने की चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं जिससे महंगाई भी बढ़ती जा रही है। गैस की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब आदमी भूखे मरने को मजबूर हो गया है।

वहीं कांग्रेसी नेता विजय कौशिक ने कहा कि देश की जनता इस सरकार की तानाशाही नीतियों और दमनकारी सोच से आक्रोशित है और समाज का हर वर्ग सडक़ों पर उतर कर संघर्ष करने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी जहां जनहितकारी नीतियों से देश को जोडऩे का काम करती आई है तो वहीं आज यह भाजपा सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों के लिए देश के भविष्य को गर्त में डालने का काम कर रही है। महंगाई इतनी बढ़ती जा रही है कि आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। वहीं किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी बताती, वह किसान जो देश के लोगों को अन्न देता है। भाजपा सरकार के नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

पदयात्रा के बाद सभी कांग्रेसी नेता वेद प्रकाश यादव के यहां लंच पर पहुंचे जहां उन्होंने इस पदयात्रा को लेकर चर्चा की। वहीं कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने-अपने सुझाव भी रखे।
पदयात्रा में मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित योगेश शर्मा, हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगरा, राष्ट्रीय महासचिव किसान कांग्रेस राकेश भड़ाना, पूर्व महापोर अशोक अरोरा, पूर्व डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, प्रदेश स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, एचपीसीसी कोर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, डॉक्टर सौरभ शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, सत्यवीर डागर, मोहम्मद बिलाल, राजन ओझा, विजय कौशिक, एस. एल शर्मा, अशोक रावल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया, रेणु चौहान, मोनु ढिल्लों, वेद प्रकाश यादव, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्तरी, गुलशन बग्गा, अनीश पाल, ललित भड़ाना, सेवादल के प्रदेश सचिव संजय त्यागी, संजय सोलंकी, अश्विनी कौशिक, पार्षद जितेंद्र भड़ाना, राजेंद्र भमला, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक),विनोद कौशिक, मोहित अरोड़ा, विनय शर्मा, अनीश पाल, सुभाष कौशिक, शालिनी पांडेय, आँचल शर्मा, चुन्नू राजपूत, राजेश वर्मा, सोनू सलूजा, नीरज गुप्ता, वेद प्रकाश यादव, बाबूलाल रवि, मनोज पंडित, सुभाष कौशिक, समीर धमीजा, नरेश शर्मा, श्रवण माहेश्वरी, अनिल कुमार, अनिल शर्मा, राजेश भड़ाना, सोनू चौधरी, सुनिता फागना, भरत अरोरा सहित अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



