फरीदाबाद में बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन का जायजा लेने निकले पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह, पुलिस अधिकारियों के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन सेक्टर-15 सैन्ट्रल जोन की मार्किट में पहुंच गए। पुलिस आयुक्त ने जाकर व्यवस्थओं का जायजा लिया और क्वारन्टाइन किए गए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने और दृदता से आत्मविश्वास बनाए रखने की बात कही।

वही पुलिसकर्मीयों को अपनी ड्युटी पर तैनात रहते हुए कोरानावायरस की गाइड लाइनों का पालन करने एवं बार-बार हैंडवाश करने, वैक्सीन लगवाने और मास्क का पूर्ण प्रयोग करने के लिए कहा।
श्री सिंह ने फरीदाबाद के सेन्ट्रल जोन के अन्य माइक्रो कंटेनमेंट जोन सेक्टर-7 से 11 और 14,15 ए तथा 78 से 89 के कंटेनमेंट जोन का भी दौरा किया।

आपको बताते चलें कि फरीदाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किसी व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि फरीदाबाद शहर के कुछ कंटेनमेंट जोन में कॉविड 19 से बचाव हेतु दिए गए दिशा निर्देशों की धजजियां उड़ाई जा रही है और नियमो का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है तो इस पर स्वयं पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कंटेनमेंट जोन और बाजारों का दौरा किया और लोगो को अफवाहों पर ध्यान न देने व नियमो को पालन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!