फसल अवशेषों को जलाएं नहीं, खाद में प्रयोग करें : उपायुक्त यशपाल

फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी किसान भाईयों से अपील है कि वह फसलों के बचे हुए अवशेषों को जलाएं नहीं बल्कि उनका सदुपयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से वातावरण में कार्बनडाईऑकसाईड व मीथेन आदि गैसो का प्रतिशत बढ़ जाता है। इससे असंख्य जीवाणु तथा मित्र कीट भी खेत में ही नष्ट हो जाते है। फसलों मे जो खाद प्रयोग किया जाता है इन्हीं जीवाणुओं के कारण ये तत्व के रूप मे घुलनशील होकर पोधों को प्राप्त होते हैं। इसमें फसल अपना पोषण प्राप्त कर अपना जीवन चक्र पूरा करती है। वहीं फसलों से अवशेषों के जलाने से जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और उत्पादन भी प्रभावित होता है। इसलिए किसान फसल अवषेश प्रबन्धन को अवश्य अपनाए और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने मे सहयोग करें।



