बच्चों में तनाव को कम करने के लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई

फरीदाबाद, 28 मई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार व उपायुक्त फरीदाबाद के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से लाकडाउन के चलते बच्चों में तनाव को कम करने के लिए 8 से 15 मई तक विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी में जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई।

जिला बाल कल्याण अधिकारी एस एल खत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं तीन ग्रुपों में करवाई गई थी, जिसमें प्रथम ग्रुप में 3 साल से 5 साल, द्वितीय ग्रुप में 6 साल से 10 साल तथा तृतीय ग्रुप में 11 साल से 14 साल की आयु के बच्चे थे। उन्होंने बताया कि 10 मई को कविता प्रतियोगिता के लिए 357 ऑनलाइन विडियो क्लिप, भाषण प्रतियोगिता के लिए 308 ऑनलाइन विडियो क्लिप, निबंध लेखन में 354 ऑनलाइन विडियो क्लिप, कहानी प्रतियोगिता के लिए 206 व नकल प्रतियोगिता के लिए 56 ऑनलाइन विडियो क्लिप ईमेल द्वारा प्राप्त हुई, जिनका आज 28 मई को तीनो ग्रुपों के सभी सब-ग्रुप का परिणाम निकाला गया। निर्णायक मंडल की भूमिका रविंदर कुमार मनचंदा, विनोद कुमार व गीता सिंह ने निभाई। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को उनकी श्रेणी में आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं की दो-दो मिनट की विडियो क्लिप तथा फोटो ई-मेल पर अभिभावकों द्वारा भेजी गयी।

काॅ-ऑर्डिनेटर उदयचंद ने बताया कि इसके अलावा इन प्रतियोगिताओं में फैंसी ड्रेस, पेपर क्राफ्ट व वेस्ट मैटेरियल भी शामिल हैं, जिनका परिणाम बाद में निकाला जायेगा। आज कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कहानी प्रतियोगिता व नकल प्रतियोगिता का परिणाम जिला स्तर पर निकाला गया है जिसमे प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय व सांत्वना स्थान निकाले गए। विजेता बच्चों को ई-मेल द्वारा बधाई के साथ-साथ सूचित किया जाएगा तथा विजेता रही इन्ही प्रस्तुतियों को प्रदेश स्तर पर राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ भिजवाया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता बच्चों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 500 रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 300 रूपए, तृतीय पुरस्कार के लिए 200 रूपए व सांत्वना पुरस्कार के लिए 100 रूपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर इसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय को 2100 रूपए, तृतीय को 1100 रूपए एवं सांत्वना पुरस्कार विजेता को 500 रूपए दिया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!