बस दुर्घटना में 25 तीर्थयात्री घायल

मुजफ्फरनगर, 10 जनवरी ! दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के पुरकाई बाइपास के निकट एक गुजरात के श्रद्धालुओं से भरे बस को एक तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे इस घटना में कम से कम 25 श्रद्धालु घायल हो गये । थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना कल शाम उस वक्त हुई जब 50 तीर्थयात्री हरिद्वार से बस से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।



