बेसहारा गौवंशों के लिए हरे चारे की सेवा कर रहा है लिव फॉर नेशन संगठन

फरीदाबाद 26 अप्रैल। लिव फॉर नेशन संगठन द्वारा लगातार लॉकडाऊन में बेसहारा गौवंश और जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। संगठन बेसहारा गौवंशों के लिए हरे चारे की सेवा कर रहा है। लिव फॉर नेशन संगठन पलवल हर रोज तकरीबन 200 लोगों का खाना जरूरतमंद लोगों के लिए बनाकर वितरित कर रहा है। (राष्ट्र के लिए जीवन) इस सिद्धांत पर संगठन के लोग दिन रात निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं। वहीं बेसहारा घायल गौवशों का फस्टटेड कर हास्पिटल या गौशाला पहुंचाया जा रहा है। गर्मी में बेसहारा गौवंशो के लिए पानी की टंकी की व्यवस्था की जा रही है। संगठन के सभी लोग गौशालाओं में निस्वार्थ सेवा भी कर रहे हैं।
लिव फॉर नेशन सगंठन के संस्थापक अनिल कौशिक ने बताया कि सभी गौभक्त अलग-अलग टीम बनाकर मॉस्क लगाकर और सोशल डिस्टेन्सिग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। इस सेवा में विक्रम ठाकुर, कपील पांचाल, नरेंद्र डंगवाल, प्रवीन वशिष्ठ, सुधीर सैन, उमेश गुलाटी, रामकिशोर कौशिक, पुनीत वशिष्ठ, सतीश जांगड़ा, संजय मुदगल आदि गौभक्त शामिल हैं।



