महिला दिवस पर तोहफे में मिले घोड़े से विधायक सवारी करते हुए पहुंचीं विधानसभा

झारखंड : झारखंड बजट सत्र के दौरान बडक़ा गांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं, तो सभी हैरान रह गए। विधायक अंबा प्रसाद को विधानसभा के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। वहीं विधायक के इस अंदाज को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान विधायक ने कहा कि वे गौरवशाली महसूस कर रही हैं!

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का ये अंदाज चर्चा में रहा। वहीं विधायक ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि अर्जुन अवॉर्ड विजेता कर्नल रवि राठौड़ ने उन्हें ये घोड़ा भेंट किया है। उन्होंने कहा कि इस घोड़े की सवारी कर वे प्राउड फील कर रही हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं विधायक अंबा प्रसाद को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक लिया। उन्हें घोड़े के साथ अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। घोड़े के साथ प्रवेश नहीं देने का आदेश है। उन्होंने घोड़े को रोका है, विधायक अंबा प्रसाद को नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!