प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति अब तक के शासनकालों में सबसे खराब रही : कैप्टन प्रवीन डावर

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीन डावर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति अब तक के शासनकालों में सबसे खराब रही है। श्री मोदी विदेशों की यात्रा सबसे ज्यादा करके वाहवाही लूटते है जब वक्त आता है तो पड़ौसी देश भी साथ नहीं मिलते। कांग्रेस की जब सरकार थी तो प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक ऐसी विदेश नीति थी कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में देश को विश्व के विकसित देशों में शामिल करने का काम किया था। भारत की पहचान विश्व में बनाई थी। आर्थिक नीतियों में भी कांग्रेस की सरकार अव्वल दर्जें पर थी। मगर आज हालात इस कद्र होते जा रहे है कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है आने वाले समय में आर्थिक सुनामी आने के संकेत दिख रहे है न ही युवाओं के पास रोजगार है और न ही गरीबों के पास दो जून की रोटी।

श्री डावर सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एआईसीसी विचार विभाग की उपाध्यक्ष डा. नीता मिश्रा, डा. जया शुक्ला, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक ने की। वहीं आए हुए सभी अतिथियों का बुक्के व माला के साथ-साथ पगड़ी बांधकर स्वागत किया और विचार-विभाग द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी पेश की।

श्री डावर ने कहा कि आज देश को जात-पात के चक्कर में घूमा कर बांटने का काम किया जा रहा है। भाई को भाई से लड़ाकर व हिन्दू-मुस्लिम करके माहौल को पूरी तरह खराब कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि एसआईआर व ईवीएम की आड़े से सरकार बनाने का काम कर रही है। लोग दुखी व परेशान हो चुके है हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 75 वर्ष में क्या किया। मैं बता देना चाहता हूं कि सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने का काम कांग्रेस ने किया, भांखड़ जैसे बड़े बांध, पूरे देश में बड़े उद्योगों को स्थापित करवाने का काम किया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में आईआइटी व आईआईए बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स जैसे बड़े अस्पताल सब कांग्रेस सरकारों की देन है। जबकि भाजपा कांग्रेस के परियोजनाओं के नाम बदलकर केवल और केवल वाहवाही लूट रही है।

स्व. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी पं. जवाहरलाल नेहरू की बराबरी करने का ढिढ़ौरा पीट रहे है, जबकि पं. नेहरू तो 16 साल 286 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई और जेलों में रह कर त्याग किया और उनके परिवार ने भी देश के लिए कुर्बानियां दी है।

इस अवसर पर एडवोकेट डीएस रावत, सुरेश बेनीवाल, एडवोकेट अनुज शर्मा, निकिता अरोड़ा, नरेश भोला, निर्मल सिंह अध्यक्ष यमुनानगर विचार विभाग के अलावा राजेन्द्र चपराना, डा. सौरभ शर्मा, तिलक, आरडी वर्मा, वेदप्रकाश यादव, अनिल शर्मा, सुनीता फागना, एन के शर्मा, विकास फागना, देव वशिष्ठ, अर्जुन सैनी, बलजीत अरोड़ा, उमेश कौशिक, प्रेम यादव, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, दिनेश शर्मा, राहुल नागर, देवेन्द्र दीक्षित, आर.एस.डागर, राजीव जैन, जयभगवान भारद्वाज, वेदराम शर्मा, दीपक शर्मा, अमरीश अहमद, केडी शर्मा, अरूण अग्रवाल, गौतम पलवल, सुशांत गुप्ता, पं. मोती शर्मा, ईश्वर कौशिक, हरदेव तायल, हतीम अधाना, रवि दत्त शर्मा, संजय त्यागी, एस.के.पाराशर, ओमप्रकाश पांचाल, संतोष कौशिक, डा. के.के. सरदाना, सीएल भारद्वाज, रामकुमार भारद्वाज, धर्म शर्मा, राजा सैनी, मंगत शर्मा, कुलदीप गुलाटी, राजेन्द्र चौहान, बीपी गोयल, राजेश कौशिक, सुरेन्द्र सांगवान व राममेहर गोयल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!