मास्क नहीं लगाने पर 976 लोगों पर जुर्माना !

नोएडा ! नोएडा पुलिस ने कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं पहनने वाले 976 लोगों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि इनसे करीब एक लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले 793 वाहनों का भी चालान काटा गया। इनसे 5,81,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!