मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता व उनकी बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद दौरे के दौरान दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार सिंह व उनकी बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे तथा दिवंगत अभिनेता के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह बहुत अच्छा कलाकार था, जो हंसमुख व्यक्तित्व का धनी था। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा दुख पहुंचा है। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!