मोर का शिकार करने को लेकर दो व्यक्ति गिरफ्तार !

मन्दसौर (मध्यप्रदेश) ! मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले के ग्राम धानडी के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया, ‘‘हाफिज खान (35) एवं काले खान (35) को मोर को शिकार करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।’’ पुलिस ने कहा कि ये दोनों सुवासरा पुलिस थानांतर्गत ग्राम धानडी के जंगल में मोर का शिकार करते हुए पकड़े गए हैं। इनके पास से एक मरा हुआ नर मोर जब्त किया गया है, जिस पर गोली लगने का निशान था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की एक लाइसेंसी बंदूक, 2 जिन्दा कारतूस, चाकू एवं एक वाहन भी जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!