युवाओं ने मिलकर जवाहर कॉलोनी खंड बी को सैनिटाइज किया

फरीदाबाद 25 अप्रैल। कई सामाजिक संस्थाएं एवं ट्रस्ट देश में फैली कोरोना जैसी महामारी के दौरान अपनी-अपनी तरफ से हर संभव लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में युवा समाजसेवियों ने मिलकर जवाहर कॉलोनी खंड बी को सैनिटाइज किया। इससे पहले भी यह युवा सामाजिक कार्य में जुटे रहते हैं। वहीं खंड बी के लोगों ने उनका पूरा-पूरा सहयोग किया। इनमें मुख्य रूप से जुगल किशोर शर्मा, सदेव शर्मा, सौरभ कौशिक, सनी पंडित, पिंटू पंडित, सोनू लोहाट, गुल्लू शर्मा, दीपक आर्य, संदीप लोहाट, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!