राष्ट्रीय महिला जागृति मंच उदयपुर टीम द्वारा जूम एप बैठक

फरीदाबाद 27 अप्रैल। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ह्यूमन राइट्स सैल राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरभि धींग द्वारा कल जूम एप बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट सेल) राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग, जिला अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रियंका सलूजा, महासचिव उषा गायकवाड, कोषाध्यक्ष सीता मेनारिया,एंव संयोजक ममता मेनारिया उपस्थित रही।

बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष सुरभि ने राष्ट्रीय चेयरपर्सन अंबिका शर्मा का बहुत आभार एवं अभिनंदन किया कि उन्होंने फेसबुक लाइव पर उदयपुर टीम की सरहाना की। बैठक में आने वाले माह में किए जाने वाले कार्य तय किए गए जिनमें मई महीने में गांव की महिलाओं को सैनिटरी नैपकिंस बांटना, पौधारोपण करना है, जिनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महिला जागृति मंच उदयपुर टीम द्वारा ली जाएगी। बैठक में यह भी तय हुआ है कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद उदयपुर स्थित नारी निकेतन में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!