रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल ने जिला रेडक्रास सोसायटी को 50 हजार रुपए का चैक सौंपा

फरीदाबाद, 30 मार्च। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में चहुंओर मदद
के हाथ उठ रहे हैं। कोरोना की महामारी से निपटने के लिए सामाजिक संस्था
रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल ने सरकार का साथ देने का निर्णय लिया है।
क्लब ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामान उपलब्ध कराने के लिए जिला
रेडक्रास सोसायटी को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का चैक सोसायटी के सचिव
विकास कुमार को सौंपा। चैक प्रधान ओपी गुलाटी, प्रोजेक्ट चेयरमैन जगदीश
सहदेव, पूर्व प्रधान अनिल राहत व नरेश वर्मा ने रेडक्रास सचिव को सौंपा।

इस मौके पर कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए
राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ओपी गुलाटी व
जगदीश सहदेव ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई केवल
सभी के एकजुट प्रयासों से ही जीती जा सकती है इसलिए इस विषम परिस्थिति
में राज्य सरकार व उसके सहयोगी संगठनों को हरसंभव मदद प्रदान करना हम सभी
की जिम्मेदारी है।

वहीं जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने रोटरी क्लब
फरीदाबाद सेंट्रल का आर्थिक मदद के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि सामाजिक संगठनों का जिला रेडक्रास को आर्थिक सहयोग मिल रहा है और
रेडक्रास गरीब व जरूरतमंदों लोगों को खाद्य सामान के साथ-साथ फेस मास्क,
गल्वस व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने की पूर्ण व्यवस्था कर रहा है।
विकास कुमार ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जगदीश सहदेव पिछले
करीब आठ वर्षों से रेडक्रास को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ हर प्रकार का
योगदान देते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!