लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए किया बच्चे का नामकरण

फरीदाबाद 10 मई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग ही एकमात्र उपाय है जिसे लेकर देश के अधिकांश लोग गंभीर हैं। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए बालक का नामकरण संस्कार उसके परिजनों ने बिना किसी को घर पर आमंत्रित किए व सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए किया।
अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि उनका भतीजा लॉकडाउन के दौरान राजकीय अस्पताल में हुआ था। जन्म के तुरंत बाद करीब ग्यारह दिन तक शिशु को खराब स्वास्थय के चलते आईसीयू में रखना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में किसी भी जानकार रिशतेदार को आने से मना कर दिया था। शिशु (भीष्म वशिष्ठ) के स्वस्थ होने पर घर लाकर अब नामकरण संस्कार पूर्ण किया गया जिसमें घर के सदस्य ही उपस्थित रहे। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया व चेहरे पर मास्क भी लगा रखे थे। मनोज शर्मा ने सभी लोगों से ऐसे अवसरों पर भी जोखिम ना लेते हुए पूरी सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने पूजा के दौरान लॉकडाउन को सफल बनाकर कोरोना पर जीत हासिल करने की भी कामना ईश्वर से की।



