वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने किया कोरोना रोधी मेगा टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ

फरीदाबाद 26 अगस्त : डीएवी स्कूल सेक्टर-37 फरीदाबाद में भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व फरीदाबाद के उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने डी. ए. वी. स्कूल की प्रिन्सिपल दीप्ति जगोटा, पार्षद जितेन्द्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित मिश्रा, डॉक्टर वीणा सहपाठी और डॉक्टर मनिंदर के साथ कोरोना रोधी वैक्सीन शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हरीश बैसला, धरम राव, अमित मेहरा, अमित शर्मा, मुकेश मल्होत्रा, श्याम यादव, अर्जुन वालिया और इलाके की समस्त आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं, डीएवी स्कूल, स्वास्थ्य विभाग और इलाके की आरडब्ल्यूए के सहयोग से आयोजित इस मेगा टीकाकरण शिविर में 450 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण शिविर में भाजपा सराय मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव और युवा भाजपा नेता धरम राव ने कैम्प के दौरान वैक्सीन लगवाकर लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।

देवेन्द्र चौधरी ने लोगों को प्रेरित करते हुए एक नया नारा दिया ‘‘दोनों वैक्सीन लगवालो, कोरोना से जान बचालो’’ । देवेन्द्र चौधरी कहा कि कोरोना महामारी से बचने में कोरोना रोधी टीका ही एक मात्र उपाय है जो जीवन की रक्षा कर सकता है। हर पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लगवा लेनी चाहिए ताकि कोरोना महामारी से प्राणों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है जो हमें महामारी के कुछ ही महीनों में कोरोना रोधी टीका के रूप में मिल गया, वरना किसी भी बीमारी का टीका मिलने में देशवासियों को 10-20 साल लग जाते थे।

देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में प्रदेश में टीकाकरण अभियान बहुत तेज गति से चल रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद जिले में टीकाकरण अभियान बहुत कुशलता के साथ चलाया जा रहा है और फरीदाबाद के लगभग 15 लाख लोगों को टीका लगाया जा चूका है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की और देश मे मुफ्त टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा की भावना के साथ लोगों को वैक्सीन लगवाने में मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!