वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक हर वीरवार को स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन होगा

फरीदाबाद, 01 अप्रैल। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला फरीदाबाद में उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिनके पास आयु का कोई प्रमाण नहीं है, जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 अप्रैल 2022 से 31 जुलाई 2022 तक हफ्ते के हर वीरवार को स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
यह स्वास्थ्य कैम्प हर वीरवार को सेक्टर-15 स्थित अन्त्योदय भवन में प्रात: 10 बजे से 02 बजे तक लगाया जाएगा, जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास आयु का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है, वह इन आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य कैम्पों में अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर अपना आयु प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।



