वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 मामले सुलझे

  • तीन सीएनजी ऑटो और एक छोटा हाथी टेंपो बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान ईमान, श्रीराम, चांद के रूप में हुई है आरोपी ईमान एसजीएम नगर और श्रीराम संजय कॉलोनी और चांद पीछे से मथुरा जिला और हाल निवासी राहुल कॉलोनी का रहने वाला है।

तीनों आरोपियों से थाना एसजीएम नगर की तीन वारदात और एक आदर्श नगर की वारदात सुलझाई गई है। जिसमें आरोपियों ने तीन सीएनजी ऑटो और एक छोटा हाथी चोरी किया था। आरोपियों ने सभी चारों वारदात इसी वर्ष के सितंबर और अक्टूबर महीने में अंजाम दी है।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी है और नशे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं आरोपी ऑटो चोरी करते हैं चोरी के ऑटो को रात के समय सवारियों में चलाते हैं और फिर दिन में उनको छुपा कर खड़ा कर देते हैं। ऑटो से जो कमाई होती है उससे दिन में मौज मस्ती और नशा करते हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों से तीन सीएनजी ऑटो और एक छोटा हाथी बरामद कर तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!