वॉको इंडिया नेशनल कैडेट्स एंड जूनियर्स किकबॉक्सिंग चेम्पियनशिप में मेधांश सिंह ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

फरीदाबाद : वॉको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा पुणे, महाराष्ट्र में वॉको इंडिया नेशनल कैडेट्स एंड जूनियर्स किकबॉक्सिंग चेम्पियनशिप आयोजित की गई जिसमें 28 स्टेट के 1500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह चैंपियनशिप 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चली। हरियाणा की ओर से फरीदाबाद के रहने वाले मेधांश सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 10 से 12 आयु वर्ग, 28 किलोग्राम से कम भार में उसने प्वाइंट फाइट में यह पदक जीता।

इससे पहले मेधांश सिंह डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप और स्टेट चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। मेधांश जवाहर कॉलोनी विधानसभा 86 का रहने वाला है और वह सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल का सातवीं कक्षा का छात्र है। वहीं अगले साल होने वाली वॉको वल्र्ड कैडेट्स एंड जूनियर्स किकबॉक्सिंग चेम्पियनशिप 2022 के लिए क्वालीफाई भी कर चुका है।

वॉको इंडिया प्रेसिडेंट संतोष कुमार अग्रवाल, कोच अजय सैनी और माता-पिता का कहना है कि जिस तरह से वह मेहनत कर रहा है, उम्मीद है कि भविष्य में इस खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!