शरद फाउंडेशन द्वारा किया गया पौधारोपण

फरीदाबाद। शरद फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम सेक्टर -21 बी विवेकानंद पार्क में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सी जे एम माननीय मंगलेश चौबे उपस्थित हुए। शरद फाउंडेशन की संस्थापक डॉ हेमलता शर्मा ने माननीय मंगलेश चौबे को पौधा देकर सम्मानित किया। विवेकानंद पार्क में लगभग 50 पौधे शरद फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं फाउंडेशन के बच्चों तथा मुख्य अतिथि द्वारा लगाए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वाइस प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल सुशील कानवा, ज्योति संग, आशा अरोड़ा, अर्चना अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।



