25वीं नॉर्थ इंडिया वाडो काई कराटे चैम्पियनशिप में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया

फरीदाबाद : ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एसोसिएशन द्वारा नैनीताल उत्तराखंड में आयोजित की गई 25 वीं नॉर्थ इंडिया वाडो काई कराटे चैम्पियनशिप में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में हिमांशु नरवत ने 20 आयु वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, अंजू सिंह ने 13 आयु वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, सविता डागर ने 18 आयु वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, दीपा पांचाल ने 21 आयु वर्ग में 63 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, तन्नू ने 19 आयु वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, प्रियांश धनखड़ ने 14 आयु वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड,यश सैनी अटाली ने 13 आयु वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं भावना ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच वंश सैनी ने बताया कि आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी व दिवाकर सैनी के मार्गदर्शन में खिलाडियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर हरियाणा प्रदेश व जिले के नाम रोशन किया गया है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी प्रकार मेहनत करें और अपनी मंजिल की ओर लगातार बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। खेल विभाग द्वारा खिलाडियों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहे और खेलों में भाग लेकर देश व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!